चण्डीगढ़, 4 मार्च
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण के आरंभ होने से पहले शीतल पेय ब्रांड माउंटेन ड्यू क्रिकेट प्रशंसकों को कुमार संगकारा की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी टीम किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक दोस्ताना मैच में खेलने का मौका देगा।
इस ब्रांड ने 'डर की विकेट गिराएगा तो हमारे साथ खेलेगा' नाम से एक प्रचार अभियान आरंभ किया है। इसके तहत कुल 11 प्रशंसकों को किंग्स-11 के खिलाफ एक मैच में खेलने का मौका दिया जाएगा। यह मैच पांच-पांच ओवरों का होगा। इस मैच के दौरान कंपनी प्रशंसकों को आकर्षक इनाम भी देगी।
ग्यारह प्रशंसकों की टीम को 'माउंटेन ड्यू टीम' नाम दिया गया है। यह टीम किंग्स-11 के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय शहर धर्मशाला में स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोस्ताना मैच खेलेगी।