HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
यूनुस और यूसुफ पर नहीं लगा आजीवन प्रतिबंध : पीसीबी प्रमुखCreated 

कराची, 10 मार्च

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एजाज बट्ट ने कहा है कि पूर्व कप्तान यूनुस खान और मौजूदा कप्तान मोहम्मद यूसुफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने की खबर में सच्चाई नहीं है।

पीसीबी ने बुधवार सुबह जारी अपने बयान में कहा था कि खराब खेल और अनुशासनहीनता के कारण यूनुस और यूसुफ सहित पांच अन्य खिलाड़ियों पर प्रतिबंध और जुर्माना लगाया जा रहा है। पीसीबी के बयान में यूसुफ और यूनुस पर आजीवन प्रतिबंध लगाए जाने का जिक्र था।

पीसीबी प्रमुख बट्ट अब इन बातों को झूठा करार दे रहे हैं। बट्ट ने कहा कि आस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के कारणों का पता लगाने के लिए गठित जांच समिति द्वारा पेश की गई रिपोर्ट पर विचार करने के बाद पीसीबी ने वरिष्ठ खिलाड़ियों की सजा में कमी करने का फैसला किया।

बुधवार शाम को ही पीसीबी ने इस संबंध में एक सफाईनामा भी जारी किया। पीसीबी के बयान के मुताबिक, "यूसुफ और यूनुस पर आजीवन प्रतिबंध लगाने संबंधी जांच समिति की अनुशंसाओं को कुछ खबरिया चैनलों ने गलत तरीके से ले लिया। इसके बाद यही खबर आम हो गई। पीसीबी साफ करना चाहता है कि यूसुफ और यूनुस पर आजीवन प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। पीसीबी को जरूरत महसूस हुई तो वह चयन के लिए इन खिलाड़ियों के नामों पर विचार करेगा।"

हैरानी की बात यह है कि पीसीबी का यह बयान उसके उस बयान से चार घंटे के बाद आया है, जिसमें उसने साफ-साफ कहा था कि यूनुस और यूसुफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा रहा है। आगे से वे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में नहीं बल्कि काउंटी और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ में ही खेल सकेंगे।

 

2804
Upcoming Stories
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  डेब्‍यू पर ठोंका रैना ने शतक, भारत ने फॉलोऑन बचाया
  तेंदुलकर और रैना ने संभाली भारतीय पारी

 
IPL Top Stories in Hindi
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  • इंग्‍लैंड होगा पाकि‍स्‍तान के लि‍ये मुश्‍कि‍ल चुनौती : अकरम
  • पोंटिंग को भारत दौरे से एतराज
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010