HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
Kolkata Knight Riders vs. Delhi Daredevils Match Preview (10 May)

डेयरडेविल्स के खिलाफ सम्मान की लड़ाई लड़ेगी नाइट राइडर्स
 
जोहानिसबर्ग, 9 मई।

एक कहावत है- ज़ख़्म खाया हुआ-हारा हुआ सिपाही ज़्यादा ख़तरनाक होता है। लेकिन, क्या यही बात कोलकाता नाइट राइडर्स के बारे में कही जा सकती है? एक के बाद एक लगातार शिकस्त झेलने के बाद शाहरुख की नाइट राइडर्स अंकतालिका में सबसे नीचे पहुंच चुकी है। बावजूद इसके, डेयरडेविल्स के लिए उसे कम आंकना गंभीर भूल हो सकती है।

पिछले तीन मुकाबलों में जीत हासिल कर डेयरडेविल्स लय में है,लेकिन जंग में हारे हुए सिपाही का दर्जा पा चुकी नाइट राइडर्स की टीम से उसका सामना नया नतीजा भी ला सकता है। इसकी वजह ये कि कोलकाता नाइट राइडर्स के पास खोने को अब कुछ नहीं है। लेकिन, पाने को जहां हैं यानी अगर आईपीएल के समीकरण गड़बड़ाए तो वो सभी मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल तक भी पहुंच सकती है। फिर, कोच जॉन बुकानन की थ्योरी को अलग हटाते हुए सारा खेल कप्तान मैकुलम अपने हाथ में लेने के लिए तैयार हैं, ऐसी खबरें हैं। इसके अलावा,शाहरुख ने भी यही कहा है कि टीम दबाव को छोड़कर सिर्फ खेल का लुत्फ ले। वैसे, आंकड़ों के आइने में दिल्ली का पलड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स से कहीं भारी है। डेयरडेविल्स और नाइट राइडर्स की टीमें टूर्नामेंट में पहली बार मंगलवार को भिड़ी थी और तब दिल्ली की टीम ने बैंडन मैक्कुलम की अगुआई वाली टीम को चित्त कर दिया था। कोलकाता की टीम पिछले सात मैचों से जीत से वंचित है।

दिल्ली की टीम के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ग्लैन मैग्राथ जैसे गेंदबाज के बैंच पर बैठे रहने का उस पर कोई असर नहीं पड़ा है, जबकि इंग्लैंड की ट्वेंटी-20 विश्व कप टीम के कप्तान पॉल कोलिंगवुड को भी बिना कोई मैच खेले स्वदेश लौटना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के उदीयमान तेज गेंदबाज डर्क नानेस ने डेयरडेविल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें मैग्राथ पर तरजीह देकर दिल्ली की टीम खुश है, जबकि वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, डेविड वार्नर और तिलकरत्ने दिलशान जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी में कॉलिंगवुड की जरूरत ही महसूस नहीं हुई।

दूसरी तरफ कोलकाता की टीम को मैच विजेता खिलाड़ी का इंतजार है। कप्तानी के बोझ ने ब्रेडन मैक्कुलम के बल्ले को शांत कर दिया है और सौरव गांगुली भी अब तक असाधारण प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं। पिछले साल सेमीफाइनल में पहुँचने वाले डेयरडेविल्स के मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इस बार भी उनके अंतिम चार में जगह बनाने की प्रबल संभावना है। लेकिन, जंग ज़ख्म खाए सिपाही से है...तो देखिए क्या होता है।

1201
Upcoming Stories
  मेरा भी सपना है 'भारत रत्न' : तेंदुलकर
  पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे

 
IPL Top Stories in Hindi
  • पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  • तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  • हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे
  • आरोप साबि‍त होने तक खि‍लाड़ी खेलने को स्‍वतंत्र : बट्ट
  • दागी ति‍कड़ी वनडे सीरीज से बाहर
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010