HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच प्रिव्यू (28 अप्रैल)
To read the match preview in English, please click here.
 
राजस्थान रॉयल्स रोक पाएगी डेयरडेविल्स का विजयरथ?
 
आईपीएल के पहले सीजन में खिताब जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स दूसरे सीजन में परेशानियों से जूझ रही है। मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ उसकी मुसीबत बढ़ने के ही ज्यादा आसार हैं क्योंकि वीरेन्द्र सहवाग की अगुआई में डेयर डेविल्स अभी तक खेले तीनों मैच जीत चुकी है।

सहवाग की अगुआई वाली दिल्ली की टीम धीरे-धीरे खिताब की बड़ी दावेदार के रुप में उभर रही है। वो तीन में से तीनों मैचों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुँच गई है।

वहीं दूसरी ओर शेन वार्न की राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ सुपर ओवर्रं में जीत दर्ज करके कुल तीन अंक हासिल किए हैं, जिससे वह अंक तालिका में सातवें नंबर पर है।

दिल्ली डेयर डेविल्स का मजबूत बल्लेबाजी क्रम पिछले साल के उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट का सर्वाधिक स्कोर पाँच विकेट पर 189 रन बनाने में कामयाब रहा, जिससे उन्होंने खुद को प्रबल दावेदारों की सूची में शामिल कर लिया।

सहवाग और गौतम गंभीर की आक्रामक सलामी बल्लेबाजी जोड़ी के अलावा तिलकरत्ने दिलशान की मौजूदगी राजस्थान के गेंदबाजों के लिए चिंता का विषय होगी। दिलशान की 67 रन की पारी की बदौलत डेयर डेविल्स ने कल रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर छह विकेट से जीत दर्ज की थी।

फॉर्म में चल रहे ऑलराउंडर एबी डिविलियर्स और मिथुन ‍मन्हास ने भी जरूरत के समय उपयोगी योगदान दिया है। फिर, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज डर्क नैंस आशीष नेहरा के साथ गेंदबाजी में पैनापन दिखाकर शुरुआती विकेट चटका रहे हैं।

नई गेंद की इस जोड़ी को अमित मिश्रा और न्यूजीलैंड के कप्तान डेनियल विटोरी की स्पिन जोड़ी से अच्छा सहयोग मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर राजस्थान की टीम पिछले सत्र में मिली जीत की एकजुटता को दिखाने में असफल रही है।

युवा तेज गेंदबाज कामरान खान और मुनाफ पटेल थोड़ा योगदान जरुर कर रहे हैं, लेकिन बल्लेबाज उनका साथ नहीं निभा रहे हैं। हां,युसुफ पठान जरुर किसी भी मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं,लेकिन युसुफ को दूसरे बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल रहा। राजस्थान रॉयल्स शुरुआत में जल्द विकेट गंवाने की गलती से उबर नहीं पा रही,जिसका खामियाजा लगभग हर मैच में भुगतना पड़ा है।

1261
Upcoming Stories
  मेरा भी सपना है 'भारत रत्न' : तेंदुलकर
  पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे

 
IPL Top Stories in Hindi
  • पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  • तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  • हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे
  • आरोप साबि‍त होने तक खि‍लाड़ी खेलने को स्‍वतंत्र : बट्ट
  • दागी ति‍कड़ी वनडे सीरीज से बाहर
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010