|
आईपीएल के सीजन फोर की तैयारियां अभी से शुरू हो गयी हैं। लेकिन, कोलकाता नाइटराइडर्स टीम के मालिक शाहरुख खान को इसकी चिंता अभी से सताने लगी है। शाहरुख का कहना है कि आईपीएल में इस बार जो नये नियम लागू किये गये हैं वे ज़रा 'कन्फ्यूज' करने वाले हैं। शाहरुख ने यह बात अपने टि्वटर अकाउंट पर कही।
|
|
|
Kolkata Knight Riders (KKR) owner and Bollywood superstar Shahrukh Khan finds the new Indian Premier League (IPL) format for the fourth season "confusing".
|
|
|
क्रिकेट और बॉलीवुड का रिश्ता तो बहुत पुराना है। लेकिन, अब इसमें एक नया अध्याय जुड़़ता नजर आ रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा से आईसीसी ने स्पॉट फिक्सिंग के मामले में पूछताछ की है। नीतू से यह पूछताछ पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ से उनके ताल्लुकात के चलते हुयी है। आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने पूछताछ की।
|
|
|
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का जीवन इन दिनों काफी मुश्किल हो गया है। क्रिकेट, फिल्में और निजी जीवन के बीच तालमेल बैठा पाना शिल्पा के लिये बेहद मुश्किल हो जा रहा है। शिल्पा कहती हैं कि उन्हें इन दिनों काफी काम करना पड़ रहा है और इस वजह से बेहद थकान महसूस कर रही हैं। गौरतलब है कि शिल्पा आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की सहमालकिन हैं।
|
|
|
मेलबर्न। क्रिकेट में फिक्सिंग की फांस गहरी होती जा रही है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों द्वारा की गयी स्पॉट फिक्सिंग की बात सामने आने के बाद इससे जुड़े रोज नये खुलासे सामने आ रहे हैं। ताजा विवाद क्रिकेट और ग्लैमर के तड़के आईपीएल को लेकर है। ऑस्ट्रेलियाई अखबार 'द ऑस्ट्रेलिया' में छपी खबर के अनुसार एक बल्लेबाज शक के घेरे में हैं जो आईपीएल-3 में अंतिम के ओवरों में अपनी बल्लेबाजी की रफ्तार धीमी कर लेता था।
|
|
|
नई दिल्ली। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के ग्रुप-कैप्टन की मानद उपाधि ग्रहण की। वायु सेना परिवार में शामिल होने के बाद तेंदुलकर ने युवाओं से देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया और कहा कि हर देशवासी की तरह 'भारत रत्न' उनका भी सपना है। मैच फिक्सिंग विवाद को तेंदुलकर ने दुखदाई बताते हुए कहा कि क्रिकेट की गरिमा बनी रहनी चाहिए।
|
|
|
जब अंग्रेजों ने क्रिकेट खेलना शुरू किया तो उन्होंने कोशिश की कि यह जेंटलमेन गेम बना रहे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गाहे-बगाहे ऐसे कारनामे होते गए, जिससे इस खेल की छवि खराब होती गई। क्रिकेट का संचालन करने वाली सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने भी इसे सभ्य खेल बनाए रखने की कोशिश की और नए-नए नियम बनाकर कुछ हद तक इसे काबू में भी किया, लेकिन खिलाडि़यों ने इसे तोड़ने के लिए नए-नए तरीके अपनाए। हालिया नो-बॉल विवाद इसी का उदाहरण है।
|
|
|
अभी तक क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्डों की बरसात करने वाले सचिन तेंदुलकर जल्द ही टीवी पर भी कामयाबी के झंडे गाढ़ सकते हैं। जी, सूत्रों की मानें तो सचिन टीवी के लोकप्रिय शो बिग बॉस के चौथे सीजन को होस्ट कर सकते हैं। तीसरे सीजन में इस शो को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था।
|
|
|
श्रीलंका क्रिकेट टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज थिलन समरवीरा ने टेस्ट मैचों में 4000 रन पूरे कर लिए हैं। समरवीरा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारत के साथ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दौरान 4000 रनों का आंकड़ा छुआ।
|
|
|
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम किंग्स इलेवन पंजाब की सह-मालकिन और अभिनेत्री प्रीति जिंटा का कहना है कि वह अपनी इस टीम को कभी नहीं छोड़ सकतीं। उन्होंने कहा कि वह अपनी टीम को आईपीएल की विजेता बनते देखना चाहती हैं।
|
|