HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
मोदी साहब ! कुत्ते पर जुर्माना कैसे कीजिएगा?
Misc

केपटाउन, 18 अप्रैल।

इस नज़ारे का स्टेडियम में बैठे दस हजार से ज्यादा दर्शकों ने करीब 10 से 12 मिनट तक पूरा लुत्फ लिया। उसे पटाने के लिए क्या क्या नहीं किया, जो बिन बताए मेहमान की तरह स्टेडियम में घुस आया था। जी हां, एक कुत्ता अचानक मुंबई इंडियंस की पारी के सातवें ओवर में स्टेडियम के भीतर घुस आया। शुरुआती एक दो मिनट तो सभी खिलाड़ियों ने सोचा कि यह कुत्ता अपने आप चला जाएगा, लेकिन इस कुत्ते ने करीब 15 मिनट तक सुरक्षा अधिकारियों को नाको चने चबवाए।

इस कुत्ते को कभी बिस्किट देकर पकड़ने की कोशिश की गई तो कभी सुरक्षाकर्मियों ने घेरने की कोशिश की। लेकिन,काले रंग का ये कुत्ता सभी सुरक्षाकर्मियों पर भारी पड़ता रहा।

दिलचस्प ये कि कुत्ते को पकड़ने की इस कवायद में आईपीएल के पहले मुकाबले के करीब 15 मिनट बर्बाद हो गए। अब,सवाल यही कि इस स्थिति से निपटने का कोई इंतजाम क्यों नहीं था। आखिर, दो मिनट की देरी पर भी गेंदबाजी टीम के कप्तान को बीस हजार डॉलर का जुर्मान भरना पड़ सकता है तो अब जो समय बर्बाद हुआ उसका जिम्मेदार कौन है।
वैसे, ये अलग बात है कि इस लेटलतीफी का खिलाड़ियों ने भी भरपूर लुत्फ लिया । विकेट पर मौजूद सचिन तेंदुलकर और शिखर धवन रणनीति बनाते भी दिखे क्योंकि इस ओवर से महज दोचार मिनट पहले ही सनथ जयसूर्या का विकेट गिरा था।
974
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010