HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
... जब शाकिब ने घुटनों के बल मांगी माफी
Misc

ढाका, 24 जनवरी  

मैदान पर बांग्लादेश की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर एक नयी फोटोग्राफ ने रविवार विवाद पैदा हो गया है। इस तस्‍वीर में कप्तान शाकिब अल हसन को अपने देश के बोर्ड प्रमुख के सामने घुटने टेककर माफी मांगते हुए दिखाया गया है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एएचएम मुस्तफा कमाल ने पिछले साल वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए टीम के सम्मान समारोह के दौरान टीम के भारत के खिलाफ हालिया प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की थी। इसके बाद कप्‍तान शाकिब ने इसका करारा जवाब दिया था। इसके बाद बांग्‍लादेशी कप्‍तान ने अपने रवैये के लिये माफी भी मांगी थी। कमाल ने समारोह के दौरान अपनी टीम को और अधिक जिम्‍मेदार होने की हिदायत दी थी। उन्‍होंने कहा था कि पेशेवर होने के नाते खिलाड़ियों को हमेशा शत प्रतिशत प्रदर्शन करना चाहिये और मैं उन्‍हें ऐसा ही करते देखना चाहता हूं। उन्‍होंने खिलाडि़यों को जीत की आदत डालने की बात कहते हुये कहा कि  यह स्वीकार्य नहीं होगा कि पिछले दिन आप जीत दर्ज करते हो और अगले दिन हार जाते हो।'

बांग्लादेश भारत और श्रीलंका के खिलाफ ट्राएंगुलर सीरीज के अपने सभी मैच हार गया था। भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी उसे 113 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा था। कमाल ने कहा, 'हम मैच नहीं जीत सकते तो कम से कम उसे ड्रा तो करा सकते हैं। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को अपेक्षा पर खरा उतरना होगा।' कमाल की इस टिप्पणी के बाद शाकिब ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने बोर्ड प्रमुख को टीम की आलोचना करते समय संयम बरतने की सलाह तक दे डाली। बाईस वर्षीय साकिब ने कहा कि कोई भी क्रिकेटर हार के लिए नहीं खेलता और हम हमेशा मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं। लगातार सफलता के लिए खिलाड़ियों और कोच को मिलकर काम करना चाहिए। कोई भी अपने दम पर मैच नहीं जीत सकता।' उन्होंने कहा कि हर किसी को जिम्मेदारी से बात करनी चाहिए और हमें हमारे काम में मदद करनी चाहिए। बांग्‍लादेशी कप्‍तान ने कहा था कि हम हर दिन नहीं जीत सकते। ऐसा हम क्‍या कोई भी नहीं कर सकता, लेकिन इसे लेकर टीम की एकता पर सवाल उठाये नहीं जाने चाहिये।

लेकिन स्थानीय बांग्ला दैनिक कालेर कांतो ने एक फोटोग्राफ प्रकाशित किया है जिसमें शाकिब को समारोह के बाद कमाल के सामने घुटने टेके हुए दिखाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कप्तान बोर्ड अध्यक्ष से माफी मांग रहा है। शाकिब उसी प्रांतीय टीम के कप्तान हैं जहां से कमाल वास्ता रखते हैं। पिछले सत्र के घरेलू चैंपियनशिप में उनकी टीम की हार के बाद से ही कमाल और शाकिब के रिश्ते बिगड़ गए थे।

2645
Upcoming Stories
  सचि‍न ने हार के लि‍ये गेंदबाजों को जि‍म्‍मेदार ठहराया
  चैम्पियंस लीग : लायंस ने मुंबई इंडियंस को 9 रनों से हराया
  चैम्पियंस लीग : मुंबई इंडियंस को मिला 187 रनों का लक्ष्य
  मुंबई इंडि‍यंस ने जीता टॉस, लॉयन्‍स को बल्‍लेबाजी का न्‍योता
  चैम्पियंस लीग : वारियर्स और वायंबा में होगी जोरदार भिड़ंत

 
IPL Top Stories in Hindi
  • सचि‍न ने हार के लि‍ये गेंदबाजों को जि‍म्‍मेदार ठहराया
  • चैम्पियंस लीग : वारियर्स और वायंबा में होगी जोरदार भिड़ंत
  • ऑस्‍ट्रेलि‍या के खि‍लाफ बोर्ड XI की कमान गौतम गंभीर को
  • आज घर लौटेगी पाक क्रि‍केटरों की दागी ति‍कड़ी
  • स्‍ट्रॉस को यकीन, वि‍वादों से उबर आयेगा क्रि‍केट
  • सचि‍न का नया टारगेट, टी-20 में लगाना चाहते हैं शतक
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Schedule and Time-Table of Champions League T-20
  • Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  • An IPL player suspected of manipulating matches: report
  • Butt, Akmal asked to hand over their mobile records
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010