HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
Youtube पर देखें IPL का Live telecast
Rang Rangili
मुंबई, 20 जनवरी
 
आईपीएल के तीसरे सीजन के मैचों का सीधा प्रसारण अब यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। बुधवार को इसकी औपचारिक घोषणा की गयी। इस घोषणा में गूगल के जरिये 45 दिनों तक चलने वाले क्रिकेट के इस मेले के 60 मैचों का प्रसारण गूगल के इस मंच से किया जायेगा। आईपीएल का तीसरा सीजन 12 मार्च से शुरू हो रहा है।

इसके लिये आईपीएल प्रबंधन और गूगल के बीच करार हो गया है। इस करार के मुताबिक, गूगल के पास आईपीएल के ऑनलाइन कटेंट के विशेषाधिकार होंगे। गूगल को यह अधिकार अगले दो सालों के लिये मिले हैं।  स्‍पांस‍रशिप और विज्ञापनों के जरिये होने वाली कमाई को दोनो आपस में बांटेंगे। www.youtube.com/ipl पर आईपीएल के मैचों का प्रसारण देखा जा सकेगा।

इस मौके पर बोलते हुये आईपीएल के कमिश्‍नर ललित मोदी ने कहा कि इसके जरिये हम आईपीएल को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाने के अपने मकसद में कामयाब हो सकेंगे। उन्‍होंने यह भी बताया कि टीवी पर प्रसारण और इंटरनेट पर स्‍ट्रीमिंग के बीच पांच मिनट की देरी होगी।

मोदी का मानना है कि इस अनुबंध से आईपीएल को फायदा होगा और यह सही मायनों में दुनिया के हर कोने तक पहुंच सकेगा। पूरी दुनिया में कोई भी कभी भी और कहीं से भी अपने कंप्‍यूटर से इस मैच का बिल्‍कुल मुफ्त प्रसारण देख सकेगा।
 
मोदी ने कहा, ' यह अपने आप में पहला कदम है और खेल जगत की किसी अन्‍य संस्‍था ने अभी तक ऐसा नहीं किया है। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि यह चलन बहुत तेजी से पूरी दुनिया में फैलगा।
 
गूगल पहली बार इतने बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट की लाइव स्‍ट्रीमिंग कर रहा है। साठ मैचों के सीधे प्रसारण के साथ ही यू-ट्यूब के दर्शक हाईलाईट्स, खिलाडि़यों के इंटरव्यू, मैच में गिरने वाले विकेट, मैच के बेहरतीन छक्‍के, अवार्ड सेरीमनी, पिच रिपोर्ट आदि भी देख सकेंगे और वो भी अपनी सुविधा के अनुसार। इसके साथ ही यू-ट्यूब पर मैच देखने वालों को एक और बेहतरीन सुविधा भी मिलेगी जो टेलीफोन पर देखने वालों को नहीं मिलती। गूगल अपने दर्शकों को नये कैमरा एंगल से मैच दिखाने का भी विकल्‍प देता है।
 
यूट्यूब पर मैचों के प्रसारण के साथ ही गूगल ऑरकुट के जरिये भी आईपीएल की लोकप्रियता को भुनाने का काम करेगा। गूगल की ओर से ऑरकुट पर कम्‍यूनिटी चलाई जाएगी, जिसके जरिये इस ऑनलाइन आयोजन को और भी मजेदार और लोकप्रिय बनाया जा सके।
2631
Upcoming Stories
  MI और लॉयन्‍स का मुकाबला, बजेगा CL T-20 का बि‍गुल
  मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ
  कड़ी निगरानी में खेली जाएगी चैम्पियंस लीग
  Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  पठान को टीम में वापसी का भरोसा

 
IPL Top Stories in Hindi
  • मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ
  • कड़ी निगरानी में खेली जाएगी चैम्पियंस लीग
  • पठान को टीम में वापसी का भरोसा
  • क्‍या दूर होगा सचि‍न के शतक का सूखा!
  • अकमल और बट्ट के मोबाइल डि‍टेल्‍स की होगी जांच
  • क्रि‍केट में करप्‍शन पर आईसीसी नाकाम : राशि‍द लतीफ
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Schedule and Time-Table of Champions League T-20
  • Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  • An IPL player suspected of manipulating matches: report
  • Butt, Akmal asked to hand over their mobile records
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010