HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
जब उंगलियां चबा गईं शिल्पा...
Bollywood

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की नाटकीय जीत का सुरूर अभी तक शिल्पा शेट्टी के दिमाग से उतरा नहीं है। शिल्पा के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स इस जीत की वास्तव में हकदार थी।

शिल्पा ने अपने ब्लॉग पर लिखा है, इससे ज्यादा कभी मैंने कभी किसी मैच का लुत्फ नहीं लिया। ये दिल की धड़कनें रोक देने वाला मैच था। शिल्पा ने मजाकिया अंदाज में लिखा, मैं तब तक चिल्लाती रही,जब तक मेरी आवाज नहीं चली गई और जब मैच सुपर ओवर में चला गया,तब तो मेरी हालत बिलकुल बिगड़ चुकी थी। लेकिन,युसुफ के छक्कों ने फिर तबीयत सुधार दी।

शिल्पा ने लिखा, इस मैच में रोमांच सारी हदें पार कर गया था,और पूरे मैच के दौरान मैं अपनी उंगलियां चबाती रही। लेकिन,ये आईपीएल के इतिहास का सबसे रोमांचकारी मैच साबित हुआ। शिल्पा ने लिखा, ये अंजीब संयोग है कि आईपीएल के इतिहास में सबसे कम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी राजस्थान रॉयल्स के नाम है और सबसे रोमांचकारी मैच का हिस्सा होने का रिकॉर्ड भी।

शिल्पा ने उम्मीद जताई है कि इस जीत के साथ किस्मत फिर टीम के साथ हो गई है।

 

1171
Upcoming Stories
  अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010