HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
मंदिरा ने साड़ी को ‘टाटा ’ कहा
Misc
केपटाउन, 19 अप्रैल, आईपीएलखबरडॉटकॉम।

क्या युवाओं को साड़ी पसंद नहीं है ?  क्रिकेट शो एक्स्ट्रा इनिंग्स में अपनी रंग-बिरंगी साड़ियों में मंदिरा बेदी ने पहली बार छोटे पर्दे पर क्रिकेट में ग्लैमर का तड़का लगाया था। लेकिन, आईपीएल-2 में एंकरिंग करती मंदिरा को लगता है कि युवाओं के इस खेल में उनका साड़ी पहनना ठीक नहीं है।
IPL-2 में मंदिरा बेदी मैदान से रिपोर्टिंग करती दिख रही हैं। वो लगातार सभी खिलाड़ियों से बात करती हैं, इंटरव्यू लेती हैं। इस काम के लिए वो यंग दिखें, इसलिए उन्होंने अपनी हेयर स्टाइल में भी थोड़ा बदलाव किया है। लेकिन, साड़ी नदारद है। एक्स्ट्रा इनिंग शो में मंदिरा के नूडल स्ट्रैप ब्लाउज काफी सुर्खियों में आए थे, लेकिन इस बार मंदिरा ने वेस्टर्न लुक को तवज्जो दी है। मंदिरा ने कहा, वक्त बदला है। जगह बदली है और दर्शक भी बदले हैं। आईपीएल युवाओं का खेल है। टेलीविजन पर भी देखने वालों से ज्यादातर दर्शक युवा हैं, इसलिए ड्रेस सिलेक्शन में भी इस बात का ख्याल रखा गया है।

इसकी एक वजह तो ये भी हो सकती है कि आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है, और वहां मौजूद ज्यादातर दर्शक दक्षिण अफ्रीका के निवासी हैं। फिर, उनका कहना है कि वो मैदान में रहकर ही क्रिकेट से जुड़ी बातें करेंगी, और स्टूडियो में नहीं दिखेंगी।

मंदिरा की साड़ी से इतर एक बात जरुर है कि अब उनका क्रिकेट ज्ञान काफी बढ़ गया है। अपने शो लेकर तैयारी के बाद ही सही मंदिरा के सवाल अब बचकाने नहीं होते। मंदिरा कहती हैं- बात तैयारी की नहीं है। बात क्रिकेट से मुहब्बत की है। अगर आप खेल से प्यर करते हैं तो सब कुछ अपने आप हो जाता है।

निश्चिच रुप से। आखिर, मंदिरा इकलौती ऐसी टेलीविजन अभिनेत्री हैं, जो क्रिकेट शो में भी उतनी ही प्रमुखता से दिखायी देती हैं।
1027
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010