HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दे सुकून में आए कैविन पीटरसन
केपटाउन, 18 अप्रैल, आईपीएलखबरडॉटकॉम ।

आईपीएल के पहले सत्र में ‘अंडरडॉग’ के तमगे से खिताब तक का सफर तय करने वाली राजस्थान रॉयल्स को दूसरे सत्र के पहले ही मुकाबले में मुंह की खानी पड़ी। बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार गेंदबाजी के बावजूद मैच गंवा दिया, क्योंकि उसके बल्लेबाज 134 रनों का लक्ष्य पाने में पूरी तरह विफल रहे। इस कदर कि आईपीएल टूर्नामेंट का सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के नाम हो गया।

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबालों की नाकामी इस कदर रही कि पूरी टीम महज 58 रनों पर सिमट गई। शेन वॉर्न की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स का पहला विकेट स्वप्निल असनोडकर के रुप में एक रन पर गिरा तो विकेट की झडी लग गई। एक के बाद दो, फिर 14, 28 और फिर 28 रनों पर उनके पांच बल्लेबाज पैवेलियन लौट गए। दरअसल, फ्लड लाइट में तेज विकेट पर कोई बल्लेबाज चंद मिनट भी नहीं गुजार सका। इनमें दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ भी शामिल हैं,जो महज दो रन बनाकर चलते बने।

राजस्थान रॉयल्स की खस्ता हालत ने बेंगलुरु के कप्तान कैविन पीटरसन का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित कर दिया। बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम को जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन, ये लक्ष्य सिर्फ मुमकिन हुआ राहुल द्रविड़ की वजह से। आईपीएल के पहले सत्र में बेंगलुरु की कप्तानी संभालने वाले राहुल द्रविड़ ने 48 गेंदों में 66 रनों की शानदार पारी खेली। बिलकुल टी-20 फॉर्मेट के मुफीद। कुछ हद तक ऐलान करते हुए कि वो अभी चुके नहीं है।

बेंगलुरु की तरफ से राहुल द्रविड के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाया। कप्तान कैविन पीटरसन ने जरुर 30 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली, वरना कोई तीसरा बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच पाया।

हां,इस मैच में एक शानदार बात जरुर देखने को मिली। वो थी अनिल कुंबले और शेन वार्न की घूमती गेंदें। दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच से अलविदा ले चुके हैं, लेकिन उनकी गेदों का पैनापन बरकरार है। खासकर शेन वार्न तो बेमिसाल दिखे। उन्होंने जिस अंदाज में विराट कोहली और बालचंद अखिल को बोल्ड किया, उसने लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। दूसरीत तरफ, अनिल कुंबले ने पांच विकेट झटककर साबित कर दिया कि उन्हें कभी खत्म नहीं माना जा सकता।

बेंगलुरु की तरफ से प्रवीण कुमार, टेलर और कुंबले ने शानदार गेंदबाजी की, और राजस्थान रॉयल्स को किसी मौके पर हावी नहीं होने दिया।
फिलहाल, पहला मैच गंवाने के बाद राजस्थान रॉयल्स पर भारी दबाव आ गया है। पूर्व आईपीएल चैंपियन इस अंदाज में पहला मैच हारेगी-इसका अंदाज किसी को नहीं था। दूसरी तरफ, कैविन पीटरसन के लिए ये जीत सुकून भरी होगी क्योंकि आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में शुमार कैविन पीटरसन पर टीम को जिताने की बड़ी जिम्मेदारी थी। इस जीत से उनके अभियान का आगाज बढ़िया रहा है। लेकिन,आईपीएल में एक जीत या एक हार से कुछ बनता बिगड़ता नहीं है। खासकर ये जानते हुए कि पहले सत्र के अपने पहले मुकाबले में भी राजस्थान रॉयल्स बुरी तरह हारी थी। लेकिन, उसके बाद टीम ने जिस तरह वापसी की, वो किसी परीकथा से कम नहीं है।
 
969
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010