HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
धोनी-भज्जी की 'हरकत' के बाद खिलाड़ियों की पद्म समारोह में शिरकत अनिवार्य

नई दिल्ली, 17 अप्रैल।

भारतीय टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने पद्म सम्मान समारोह में शिरकत न करके जिस बहस को गर्मा दिया था, उसकी परीणिति अब खिलाड़ियों के पद्म समारोह में शिरकत को अनिवार्य बनाकर हो गई है।

खेल मंत्री एम.एस. गिल ने कहा है कि अब खिलाड़ियों के लिए पद्म अलंकरण समारोह में शिरकत करना अनिवार्य हो गया है। गिल ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय खेल महासंघों के नाम एक परिपत्र जारी किया है, जिसमें लिखा है कि खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पद्म अलंकरण समारोह में शिरकत करना अनिवार्य किया जा रहा है।

क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी और हरभजन सिंह द्वारा पद्म अलंकरण समारोह में शामिल नहीं होने की घटना के बाद गिल ने खेल महासंघों के नाम परिपत्र जारी किया।

गिल ने कहा, "मैंने खेल महासंघों से कहा है कि वे यह तय करें कि पद्म अलंकरण के चयनित उनके सभी खिलाड़ी पद्म अलंकरण समारोह में व्यक्तिगत तौर पर शरीक हों। ऐसा करना खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य है। मैंने इस संबंध में एक परिपत्र गृह सचिव को भी भेज दिया है। इस संबंध में किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।"

मीडिया की खबरों के मुताबिक धौनी और हरभजन ने मंगलवार को पद्म अलंकरण समारोह में हिस्सा नहीं लिया जबकि वे नई दिल्ली में ही विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त थे।

हरभजन ने हालांकि मीडिया में प्रकाशित इन खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वह अपने गृहनगर जलंधर में थे और पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे।

गिल ने कहा कि अगर कोई खिलाड़ी किसी बड़ी वजह से पद्म अलंकरण समारोह में हिस्सा लेने की स्थिति में नहीं होगा तो उसे इसकी जानकारी खेल मंत्रालय को देनी होगी। बाद में खेल मंत्रालय उसे इस सम्मान से अलंकृत करेगा।

गिल के मुताबिक खिलाड़ियों को सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वी.वी.एस. लक्ष्मण जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों से सीख लेनी चाहिए, जो इस समारोह में व्यक्तिगत तौर पर मौजूद रहे हैं।

(आईएएनएस)

954
Upcoming Stories
  अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010