HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
टेस्‍ट सीरीज में तेंदुलकर और जहीर रहे टॉप पर
Expert

नई दिल्ली, 27 जनवरी

भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सचिन तेंदुलकर ने सबसे अधिक रन बटोरे जबकि जहीर खान गेंदबाजों के बीच अव्वल रहे।

तेंदुलकर ने दो मैचों की तीन पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए जहां 132.00 के औसत से कुल 264 रन बटोरे वहीं जहीर ने दो मैचों में 19.53 के औसत से कुल 15 विकेट चटकाए।
 

जहीर ने मीरपुर में खेले गए दूसरे मैच में कुल 10 विकेट अपनी झोली में डाले। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भी उन्होंने पांच विकेट लिए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जहीर को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ खिताब से नवाजा गया।

तेंदुलकर ने इस सीरीज में सर्वाधिक दो शतक लगाए। चटगांव टेस्ट की पहली पारी में वह 105 रन बनाकर नाबाद रहे थे जबकि मीरपुर में उनके बल्ले से 143 रन निकले। तेंदुलकर ने बांग्लादेश में अपना 44वां और 45वां टेस्ट शतक पूरा किया।

बल्लेबाजों की सूची में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल दूसरे स्थान पर रहे। तमीम ने मीरपुर टेस्ट की दूसरी पारी में बनाए गए शानदार 151 रनों की बदौलत दो मैचों की चार पारियों में कुल 234 रन बटोरे। उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया।

इस क्रम में भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (207 रन, एक शतक, एक अर्धशतक), बांग्लादेश के महमुदुल्लाह (185 रन, दो अर्धशतक), बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम (185 रन, एक अर्धशतक), भारत के वीरेंद्र सहवाग (153 रन, दो अर्धशतक) तथा भारत के राहुल द्रविड़ (139 रन, एक शतक) शामिल हैं।

गेंदबाजों की सूची में जहीर के बाद भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा हैं, जिन्होंने कुल नौ विकेट चटकाए। इसके अलावा बांग्लादेश के कप्तान सकीबुल हसन भी नौ विकेटों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

एक मैच खेलने वाले भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा सात विकेटों के साथ बांग्लादेश के खिलाड़ी शहादत हुसैन के साथ तीसरे क्रम पर हैं। मीरपुर टेस्ट में मिश्रा की जगह लेने वाले प्रज्ञान ओझा ने चार विकेट चटकाए।

2663
Upcoming Stories
  चैम्पियंस लीग : लायंस ने मुंबई इंडियंस को 9 रनों से हराया
  चैम्पियंस लीग : मुंबई इंडियंस को मिला 187 रनों का लक्ष्य
  मुंबई इंडि‍यंस ने जीता टॉस, लॉयन्‍स को बल्‍लेबाजी का न्‍योता
  चैम्पियंस लीग : वारियर्स और वायंबा में होगी जोरदार भिड़ंत
  ऑस्‍ट्रेलि‍या के खि‍लाफ बोर्ड XI की कमान गौतम गंभीर को

 
IPL Top Stories in Hindi
  • चैम्पियंस लीग : वारियर्स और वायंबा में होगी जोरदार भिड़ंत
  • ऑस्‍ट्रेलि‍या के खि‍लाफ बोर्ड XI की कमान गौतम गंभीर को
  • आज घर लौटेगी पाक क्रि‍केटरों की दागी ति‍कड़ी
  • स्‍ट्रॉस को यकीन, वि‍वादों से उबर आयेगा क्रि‍केट
  • सचि‍न का नया टारगेट, टी-20 में लगाना चाहते हैं शतक
  • मैच फिक्सिंग: दिलशान शक के घेरे में, श्रीलंका का इंकार
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Schedule and Time-Table of Champions League T-20
  • Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  • An IPL player suspected of manipulating matches: report
  • Butt, Akmal asked to hand over their mobile records
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010