HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
आईपीएल मार्का मेघदूतम्
Googly

अधिक समय नहीं हुआ जब आईपीएलपुरी में यक्ष ललित मोदी की तूती बोलती थी। लेकिन, अचानक आईपीएलपुरी में चुनावी हवा सांय सांय सनन सनन बहने लगी। यक्ष ललित मोदी की तीव्र इच्छा थी कि चुनावी आंधी-तूफान के बावजूद आईपीएलपुरी में ही आईपीएल नामक खेलों का आयोजन हो। लेकिन, यक्षराज कुबेर उर्फ चिदंबरम को ललित का यह ललित प्रस्ताव पसंद नहीं आया। चिंदबरम इस कदर क्रोधित हुए कि उन्होंने आईपीएलपुरी में ही आईपीएल होने की तमाम संभावनाओं पर ग्रहण लगा डाला। यक्ष ललित को कोई चारा न सूझा तो स्वयं निर्वासित हो गए। दक्षिण अफ्रीका पहुंच लिए।

दक्षिण अफ्रीका पहुंचकर उत्साहित यक्ष ललित ने आईपीएल खेलों का आयोजन शुरु करवा दिया। यक्ष ललित अलकापुरी के यक्ष सरीखे मूर्ख नहीं थे। पुराना यक्ष उज्जायिनी को छोड़ आया था। यक्ष ललित उज्ज्यानी समेत सभी प्रेमिकाओं को साथ ले आए दक्षिण अफ्रीका की सैर कराने। यक्ष ललित की फास्टनेस की दुनिया मिसाल देता है। मोबाइल,लेपटॉप,पॉमटॉप सब उनके पास है,लेकिन टाइम नहीं है,इसलिए प्रेमिकाएं भी साथ आईं दक्षिण अफ्रीका।

सब कुछ चकाचक चल रहा था। झमाझम मैच भी हुए पहले दिन। लेकिन,अलगे दिन से मेघ देव का क्रोध बरसने लगा। मेघदूतम में यक्ष ने मेघ के जरिए ही अलकापुरी में रहने वाली अपनी प्रेमिका तक संदेश पहुंचाया था, लेकिन यहां तो मेघ को यक्ष ललित भाव ही नहीं दे रहे थे। सो आव देखा न ताव-मेघ आ बरसा यहीं।

मेघ बरसा तो पहली बार प्यारी प्रीति को रुला गया। मेघ फिर बरसा और फिर प्यारी प्रीति को ही रुला गया। दो बार प्रीति को रुलाने के बाद मेघ को तरस आया तो उसने यक्ष ललित को रुलाने के लिए आईपीएल मैच ही नहीं होने दिया। “जाओ बेटा, खेलो अब गिल्ली डंडा”

यक्ष ललित पर खासा दबाव था। आईपीएलपुरी से दक्षिण अफ्रीका आईपीएल को शिफ्ट कराने के बाद। उधर, मेघ का कहर जारी था। जानकार कहने लगे कि क्रोधित मेघ अब रोज नौटंकी करेगा। उसे इंपोर्टेंस नहीं दी न !

यक्ष ललित समझ चुके थे कि अब बिना मेघ को मनाए कुछ नहीं होगा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में डरबन नामक स्थान की ऊंची चोटी पर चढ़ मेघ से प्रार्थना की- हे मेघ, भले मेरे पास मोबाइल,लैपटॉप,पामटॉप सब है। इस बार प्रेमिकाएं भी यहीं है। लेकिन,इससे तुम्हारी इंपोर्टेंस कन नहीं हो जाती। हे मेघ, क्या तुम यहां से जाकर आईपीएलपुरी में यक्षदेव चिंदबरम को मेरा संदेश दोगे कि आईपीएल का फाइनल और सेमीफाइनल वहां कराने की इजाजत दें। हे मेघ, तुम्हें रास्ते में नीला समुंदर दिखेगा, जो अब कल-कल करता हुआ बहता है। लेकिन, देखने लायक समुंदर नहीं, समुंदर के बीचों बीच हो रही अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ के फिल्म की शूटिंग है।

हे मेघ, अब तुम इंकार मत करना। यहां मत बरसना और फौरन मेरा संदेश यक्षदेव तक पहुंचाना। अगली बार आईपीएलपुरी में उद्घाटन मैच के दौरान तुम्हारी पूजा का खास ख्याल रखा जाएगा। वैसे, मेघ तुमसे कुछ छिपा नहीं है। उस पूजा के लिए भी मैं स्पॉंसर जुटा लूंगा।

यक्ष ललित मेघ से प्रार्थना कर चोटी से नीचे उतर आए।

 
-पीयूष
1088
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010