HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
खुद को ग्लैमरस नहीं मानतीं नीता अंबानी
इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सत्र के दौरान अगर आपने उन्हें देखा है। फिर, अब देख रहे हैं तो यकीं मानिए उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल है। देश के सबसे धनी लोगों में एक और मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी अब एक नए अवतार में सामने हैं। बेइंतहा खूबसूरत । 45 साल की उम्र में शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसी बॉलीवुड अभिनेत्रियों से टक्कर लेती हुई। लेकिन, एक साल में करीब 20 किलो से ज्यादा वजन घटाकर ऩए रुप में ढली नीता अंबानी खुद को ग्लैमरस नहीं मानतीं।
 
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार को मुकाबले से पहले नीता अंबानी से एक इंटरव्यू में मंदिरा बेदी ने उन्हें ग्लैमरस कहकर पुकारा तो उन्होंने कहा, मैं खुद को ग्लैमरस नहीं मानती।
 
अब,नीता अंबानी भले कुछ कहें,लेकिन उन्हें जानने और यहां तक कि पहचानने वाले सभी लोग मानते हैं कि नीता अंबानी एक नए लुक में सामने आयी हैं। इसकी वजह क्या है? यूं तो फिट रहना और खूबसूरत दिखना सभी को अच्छा लगता है,लेकिन 45 साल की उम्र में अचानक नीता अंबनी ने अपना ‘मेकओवर’ किया है,तो इसकी खास वजह होगी। नीता को करीब से जानने वाले लोग कहते हैं कि आईपीएल के पहले सीजन में प्रीति जिंटा-कैटरीना कैफ-जूही चावला जैसी तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच नीता अंबानी भी लगातार मुंबई इंडियंस की फ्रेचाइजी मालिक होने के नाते मौजूद रहती थीं। लेकिन, इन छरहरी बालाओं के बीच ‘आंटी’ नीता खुद को असहज महसूस करती थी। लिहाजा, नीता ने अपना लुक बदलने का न केवल फैसला किया, बल्कि कर दिखाया।
 
नीता ने तमाम एक्सरसाइज के अलावा लगातार डांस प्रैक्टिस की। उन्हें डांस सीखाने वाले गुरुजी ने उनकी मेहनत को देखते हुए उनकी बेटी से कहा भी, तुम्हारी मां 45 साल की उम्र में 27 साल की लड़की की तरह मेहनत करती है।
 
नीता अंबानी ने अब अपनी कायापलट कर डाली है। इस कदर कि तमाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों को भी रश्क हो जाए। दक्षिण अफ्रीका में तो उन्हें कई दोस्तों ने बॉलीवुड में हाथ आजमाने की राय भी दे डाली। मजाक में ही सही लेकिन इस बात से हजारों दर्शक भी इक्तिफाक रखते हैं।
 
लेकिन,बात सिर्फ खूबसूरती या ग्लैमरस दिखने की नहीं है। मुंबई इंडियंस की मालिक की हैसितय में नीता अंबानी ने क्रिकेट के गुर भी सीखे हैं। इस खेल की बारीकियां भी समझी हैं। नीता अब सचिन और सनथ जयसूर्या की तारीफ करती हैं। तो ये भी बताती है कि टीम के फील्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स और शॉन पोल की क्या भूमिका हैं। वो बताती कि अगले मैच में धवल कुलकर्णी को होना चाहिए। वो बताती कि टी-20 के मैच में कैसे एक पल में रुख बदल जाता है। और वो ये भी बताती है कि इस बार उनकी टीम की ताकत क्या है।
 
दिलचस्प है कि सनथ जयसूर्या की तारीफ करते हुए नीता कह डालती हैं, मुझे यकीं नहीं होता कि सनथ 40 साल के हैं। उनकी ऊर्जा देखकर बीस साल के लड़के भी शर्मा जाएं। लेकिन,जब यही बात उनसे कही जाती है कि तो 45 साल की उम्र में वो बीस साल की लड़की की तरह शरमा जाती हैं।
1081
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010