HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
हेडन और पार्थिव ने काम आसान कर दिया : धोनी
पोर्ट एलिजाबेथ, 20 अप्रैल।

आईपीएल के दूसरे सीजन में पहला मुकाबला हारने के बाद दूसरे मुकाबले में जीत से उत्साहित चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि वो टीम की बल्लेबाजी से खुश हैं,लेकिन गेंदबाजी और फील्डिंग के मामले में सुधार की जरुरत है।

धोनी ने कहा, मैथ्यू हेडन और पार्थिव पटेल ने जिस तरह की शुरुआत दी,वो बेहतरीन थी। ऐसी शुरुआत मिलने के बाद मिडिल ऑर्डर के बैट्समैन के लिए काम आसान हो जाता है।धोनी ने कहा, सभी टीमें मैथ्यू हेडन जैसे बल्लेबाज के खिलाफ रणनीति बनाती है, लेकिन अगर वो चल जाए तो उसे रोकना मुश्किल होता है।

हालांकि, धोनी ने कहा कि गेंदबाजी के मामले में अभी सुधार की जरुरत है। धोनी ने कहा, टी-20 में जल्दी विकेट लेने की जरुरत होती है, लेकिन हम इस मामले मे थोड़ा चूक गए। हम इस क्षेत्र में सुधार करेंगे। धोनी ने फील्डिंग में भी सुधार की जरुरत बतायी।

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी में मैथ्यू हेडन ने शानदार भूमिका निभायी तो गेंदबाजी में मुथैया मुरलीधरन ने। मुथैया के एक ओवर में मिले दो विकेट के बाद बेंगलुरु उबर नहीं पाया। धोनी ने मुरलीधरन की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा, वो महान गेंदबाज है। उन्हें पहली गेंद से टर्न मिल रहा था। फिर, उन्होंने अपना 'दूसरा' डालकर बल्लेबाजों को परेशान किया। मुरलीधरन ने बल्लेबाजों को बड़े स्ट्रोक्स खेलने का मौका नहीं दिया। धोनी ने कहा,मुरलीधरन जैसा गेंदबाज टीम को जीत की राह पर ले जाता है और इस मैच में भी ऐसा ही हुआ।
1057
Upcoming Stories
  मेरा भी सपना है 'भारत रत्न' : तेंदुलकर
  पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे

 
IPL Top Stories in Hindi
  • पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  • तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  • हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे
  • आरोप साबि‍त होने तक खि‍लाड़ी खेलने को स्‍वतंत्र : बट्ट
  • दागी ति‍कड़ी वनडे सीरीज से बाहर
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010