HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को पीट किया अपने अभियान का शानदार आग़ाज़Created 

केपटाउन, 18 अप्रैल

आईपीएल-2009 का पहला मुकाबला यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई इंडियंस के बीच खेला गया मैच आईपीएल के पहले सीजन के पहले मैच की तरह यादगार नहीं कहा जा सकता। कोलकाता नाइट राइडर्स के आतिशी बल्लेबाज ब्रैडन मैकुलम ने उस मैच में 158 रनों की ताबड़तोड पारी खेल कर आईपीएल को 'मनोरंजक के पैकेज' में तब्दील कर दिया था। लेकिन,आईपीएल के दूसरे सीजन के पहले मैच में ऐसा नहीं था। इस 'लो स्कोरिंग' में कांटे की टक्कर तो दिखी,लेकिन हर गेंद के साथ उमंग मारता रोमांच नदारद था।

हां, एक खास बात थी। भारतीय क्रिकेट के दो महानायक आमने-सामने खड़े थे। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से महेन्द्र सिंह धोनी और मुंबई इंडियंस की तरफ से सचिन तेंदुलकर। दिलचस्प ये कि दोनों कप्तानों ने कप्तानी पारियां खेलीं। लेकिन, महेन्द्र सिंह धोनी की किस्मत सचिन जैसी नहीं रही, और पिछले सीजन में फाइनल तक पहुंचने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार पहले मुकाबले में ही हार गई।

टॉस जीतने के मामले में धोनी की किस्मत दुनिया के कई कप्तानों से इक्कीस साबित होती रही है, और शनिवार को केपटाउन में खेले गए मैच में भी यही हुआ। टॉस जीतकर धोनी ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में 165 रन बनाए। सचिन तेंदुलकर ने नॉट आउट रहते हुए 59 रन की पारी खेली, जबकि अभिषेक नायर ने 14 गेंदों में शानदार 35 रन की पारी खेली। इसमे एंड्रू फ्लिटॉफ के एक ओवर में तीन छक्कों समेत 22 रन शामिल हैं।

इसके जवाब में, चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं हुई। ओपनिंग करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल पहले ही ओवर में बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। मलिंगा की गेंद पर सचिन तेंदुलकर ने उनका कैच लपका। तीसरे ओवर में ब्रावो की गेंद पर राजे ने कैच लपककर सुरेश रैना (8) को पेवेलियन लौटा दिया।

नौवें ओवर में हरभजन सिंह ने अपने ही गेंद पर कैच लपककर फ्लिंटाफ को 24 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। 13वें ओवर में जयसूर्या की गेंद पर जहीर खान ने मैथ्यू हेडन का कैच लपका। उस वक्त का उनका निजी स्कोर 44 था। 14 वें ओवर में जैकब ओरम जयसूर्या की गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हो गए।

लेकिन,चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने विकेट पर टिककर मुंबई इंडियंस के लिए मुश्किल खड़ी कर दी। धोनी ने 36 रन बनाए। लेकिन.वो अपनी टीम को जीत की राह पर नहीं ला पाए।
शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी के कारण टॉस निर्धारित समय से 12 मिनट की देरी से हुआ। टॉस के बाद आईपीएल के कमिश्नर ललित मोदी ने टूर्नामेंट की शुरुआत की घोषणा की।

986
Upcoming Stories
  मेरा भी सपना है 'भारत रत्न' : तेंदुलकर
  पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे

 
IPL Top Stories in Hindi
  • पीसीबी ने आईसीसी और अखबार पर मुकदमे की धमकी
  • तेंदुलकर नही ग्रुप-कैप्टन सचिन तेंदुलकर कहिये
  • हमसे आज तक कि‍सी सटोरि‍ये ने संपर्क नहीं कि‍या: सचि‍न-सौरभ
  • बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्‍ट्रेलि‍याई टीम में दो नये चेहरे
  • आरोप साबि‍त होने तक खि‍लाड़ी खेलने को स्‍वतंत्र : बट्ट
  • दागी ति‍कड़ी वनडे सीरीज से बाहर
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010