HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
अभिषेक की शानदार पारी ने निभायी जीत में बड़ी भूमिका : सचिनCreated 

केपटाउन, 18 अप्रैल।

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले मुकाबले में शानदार 59 रनों की पारी खेलने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान सचिन तेंदुलकर मैन ऑफ द मैच भी बने। सचिन ने पूरे बीस ओवर विकेट पर टिककर बल्लेबाजी की, और टीम को 166 रन तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभायी।

सचिन ने पुरस्कार लेने के बाद कहा, टॉस हारने के बाद विकेट पर बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल था। हम पहले चेन्नई को 150 रनों की चुनौती देना चाहते थे।

सचिन ने अभिषेक नायर की तारीफ करते हुए कहा, अभिषेक ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की,वो काबिले तारीफ है। अभिषेक ने तेजी से रन बटोरे और टीम को बड़ा लक्ष्य देने में रोल निभाया।

मास्टर ब्लास्टर ने खुद अपनी भूमिका के बारे में कहा कि उनका काम सिर्फ विकेट पर खड़े रहना था ताकि बाकी बल्लेबाज बिना दबाव के अपना स्वाभाविक खेलें।

सचिन ने कहा, आईपीएल में इस तरह की शुरुआत अच्छी है। लेकिन, मैं किसी भी बात को हल्के में नहीं लेना चाहता। अभी टूर्नामेंट में टीम को लंबा सफर तय करना है।


 

978
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010