HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
गांगुली की छुट्टी, मैकुलम को मिली नाइट राइडर्स की कप्तानी की घुट्टीCreated 

डरबन, 17 अप्रैल, आईपीएलखबरडॉटकॉम।

कोलकाता नाइट राइडर्स के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आईपीएल के सीजन-2 में कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं संभालेंगे। न्यूजीलैंड के आतिशी बल्लेबाज ब्रैडन मैकुलम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरुवार रात नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान,कोच जॉन बुकानन और मैनजमेंट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम एक दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीका पहुंची है। वहां पहुंचते ही टीम मैनजमेंट ने सौरभ की छुट्टी और न्यू ज़ीलैंड के उपकप्तान व विकेटकीपर ब्रैंडन मैकुलम की ताजपोशी का ऐलान कर दिया गया। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि कुछ मैचों के बाद मैकुलम की कप्तानी की भी समीक्षा की जाएगी।

दरअसल,कोच जॉन बुकानन ने इस तरह अपनी चार कप्तानों की थ्योरी का पहला हिस्सा लागू कर दिया है। वैसे,मैकुलम को टी-20 के स्पेशल बल्लेबाज के रुप में भी जाना जाता है।ब्रैंडन मैकुलम अपनी धमाकेदार बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल-1 के पहले ही मैच में शानदार 158 रनों की पारी खेली थी। टी20 मैचों में सबसे अधिक रन बनाने का रेकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है।

दूसरी तरफ,सौरव गांगुली के खिलाफ एक बात ये गई कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं,और हाल फिलहाल के दिनों में उन्होंने कोई बड़ा मैच नहीं खेला है।

941
Upcoming Stories
  अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010