HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
आईपीएल 2009 का ज़ोरदार परेड के साथ आग़ाज़Created 
केपटाउन, 16 अप्रैल।

इस नज़ारे को देखकर केपटाउन के लोग भी हैरान थे। सितारों से सजा मेला। देश-विदेश के तमाम नामचीन क्रिकेटरों से सजा मेला। बड़े अधिकारियों से सजा मेला। और हसीन कन्याओं के साथ केपटाउन की सड़कों पर आगे बढ़ता अऩूठा मेला।

केपटाउन की सड़कों पर इसी नजारें के साथ डीएलएफ आईपीएल-2009 का आगाज हो गया। शहर की सड़कों पर सितारों से सजे इस जुलूस के निकलते हुए दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। वैसे, आईपीएल से जुड़े सभी लोगों का उत्साह भी कम नहीं था। पंजाब किंग्स इलेवन के गेंदबाज श्रीसंत जहां गाड़ी के ऊपर खड़े होकर डांस करते दिखे तो प्रीति जिंटा मुस्कुराकर दर्शकों का अभिवादन कर रही थी। किंग खान का अंदाज भी देखने लायक था। ललित मोदी खुद गौरान्वित महसूस कर रहे थे तो बाकी तमाम खिलाड़ियों की उमंग भी देखने लायक थी।

आईपीएल आयुक्त ललित मोदी की अगुवाई में निकली परेड के आकर्षण दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों के अलावा बालीवुड के सितारे भी रहे जो इस लीग की विभिन्न टीमों से मालिक, सह मालिक या अन्य रूपों में जुड़े हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के लिए यह नया अनुभव था लेकिन वह बेहद रोमांचित थे। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए नया अनुभव है लेकिन इस तरह के महोत्सव का एक अलग रोमांच है।' दर्शक हतप्रभ और उत्साहित थे क्योंकि 2003 में जब दक्षिण अफ्रीका ने विश्व कप का आयोजन किया था तब भी उन्हें क्रिकेट का ऐसा रंगारंग स्वरूप देखने को नहीं मिला था।

पूर्व आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर और आईपीएल में डक्कन चार्जर्स के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा, 'मैं बेहद रोमांचित हूं। खूब मजा आया।' बालीवुड के बेताज बादशाह और कोलकाता नाइटराइडर्स के मालिक शाहरुख खान, किंग्स इलेवन पंजाब की प्रीति जिंटा और राजस्थान रायल्स की शिल्पा शेट्टी अपनी-अपनी टीमों की अगुवाई करते हुए आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। मोदी उत्साह से भरे थे। उन्होंने कहा, 'अगले पांच सप्ताह रोमांचक होंगे। हमारे लिए तीन सप्ताह के अंदर आईपीएल को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित करवाना चुनौती था लेकिन हमने इसे स्वीकार किया।'

परेड की शुरुआत पिछले चैंपियन राजस्थान रायल्स ने की जिसके खिलाड़ियों ने राजपूतों की शान मूंछें लगा रखी थी। गत उप विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की बस जब आगे बढ़ी तो सबकी निगाहें धौनी पर टिकी थी जिनके बगल में स्टीफन फ्लेमिंग खड़े थे। सड़कों के दोनों तरफ खड़े हजारों लोगों की भीड़ ने इसके अलावा मशहूर ड्रमर शिव मणि ने भी प्रभावित किया जो पिछले साल से ही आईपीएल की इस टीम से जुड़े हैं। मणि के ड्रम पर न सिर्फ नर्तकियां थिरकी बल्कि कुछ क्रिकेटरों के भी पांव चले। दिल्ली डेयर डेविल्स में वीरेंद्र सहवाग और डेनियल विटोरी तो मुंबई इंडियंस के कप्तान तेंदुलकर की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में अधिक उत्साह देखा गया।

ब्रेट ली का चोट के कारण भले ही टूर्नामेंट में खेलना संदिग्ध है लेकिन आस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में आकर्षण का केंद्र रहा। उनके साथ प्रीति जिंटा का उत्साह भी देखते ही बनता था। एस श्रीसंथ भी चोटिल होने के कारण नहीं खेलेंगे लेकिन किंग्स इलेवन का यह क्रिकेटर ठुमके लगाने के लिए यहां मौजूद था। शाहरुख पत्नी गौरी खान के साथ यहां पहुंचे हैं और उन्होंने अपनी सदाबहार शैली में हाथ हिलाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। केकेआर के कप्तान गांगुली को हालांकि भारतीय दर्शकों की कमी खली। उन्होंने कहा, 'भारत की बात तो अलग होती लेकिन मुझे आशा है कि लोग यहां भी आईपीएल देखने के लिए आएंगे।'

सितारों से सजे इस मेले में चीयरलीडर्स ने भी शिरकत की। सड़क पर गाड़ियों के बीच पैदल चलती खूबसूरत कन्याओं ने सभी को अपनी तरफ निगाह डालने के लिए मजबूर कर दिया।

आईपीएल शुरु होने मे अब 48 घंटे से भी कम वक्त रह गया है, और केपटाउन में दर्शकों के उत्साह के बाद साफ हो गया कि आईपीएल का दूसरा सत्र भी जोरदार रहेगा। शायद आईपीएल के पहले सत्र से बेहतर।
संबंधित लेख:
  1. वीडियो: आईपीएल की रंगारंग परेड
939
Upcoming Stories
  अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010