HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
पद्म सम्मान समारोह में शामिल न होने पर धोनी-भज्जी पर केसCreated 

मुजफ्फरपुर, 16 अप्रैल।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को पद्म सम्मान समारोह में शिरकत न करना भारी पड़ सकता है। इस सिलसिले में गुरुवार को मुजफ्फरपुर की अदालत में दोनों स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ 'प्रशंसकों की भावनाएं आहत' करने के मामले आपराधिक मामला दर्ज करने से संबंधित याचिका दायर की गई है।

महेन्द्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए पद्म सम्मान से नवाजा गया था,लेकिन मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में दोनों ने शिरकत नहीं की, जबकि दोनों खिलाड़ी भारत में मौजूद थे।

धोनी और भज्जी के खिलाफ मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ वकील सुधीर कुमार ओझा ने ये याचिका दायर की है। दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ धारा 499,500,503 और 504 के तहत मामला दर्ज कराने की बात कही गई है। ओझा ने आरोप लगाया कि दोनों क्रिकेट खिलाड़ियों ने भारतीय प्रशंसकों को अपमानित किया है। इसके साथ ही दोनों ने बेहद अहम पद्म सम्मानों का भी अपमान किया है।

इस याचिका पर शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रामदरश की अदालत में सुनवाई होने की संभावना है।

हालांकि,कोर्ट का फैसला क्या होता है,ये कहना मुश्किल है,लेकिन इस याचिका ने फिर एक बार पद्म सम्मान के अपमान की बहस को गर्मा दिया है।

914
Upcoming Stories
  अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर

 
IPL Top Stories in Hindi
  • अफरीदी को कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिये था : अकरम
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010