HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
सहवाग शतक बनाकर लौटे, भारत को चौथा झटका
नागपुर, 7 फरवरी
 
दक्षिण अफ्रीका के साथ विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के रूप में अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। सहवाग 139 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 109 रन बनाने के बाद वायने पार्नेल की गेंद पर आउट हुए।

अपने करियर का 18वां और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथा शतक लगाने वाले सहवाग का विकेट 192 रन पर गिरा। सहवाग ने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे एस. बद्रीनाथ के साथ चौथे विकेट के लिए 136 रन जोड़े।

खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर 196 रन बना लिए थे। बद्रीनाथ 106 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 39 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने खाता नहीं खोला था। भारतीय टीम को 25 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं।

दूसरे दिन के अपने स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए 25 रन से आगे खेलते हुए भारतीय टीम ने पहले सत्र में ही तीन महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। डेल स्टेन और मोर्न मोर्कल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गौतम गंभीर (12), मुरली विजय (4) और सचिन तेंदुलकर (7) को चलता किया।

गंभीर मोर्कल की गेंद पर विकेट के पीछे मार्क बाउचर के हाथों लपके गए जबकि विजय को स्टेन ने अपनी एक शानदार इनकटर गेंद पर बोल्ड किया। तेंदुलकर को भी स्टेन ने विकेट के पीछे कैच कराया।

56 रन के कुल योग पर तीन विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम भारी संकट में आ गई थी लेकिन उसके बाद बद्रीनाथ और सहवाग ने चौथे विकेट के लिए 136 रन जोड़कर काफी हद तक अपनी टीम को मुश्किल से उबारने के काम किया।

दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) के करियर के पहले दोहरे शतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए जैक्स कैलिस ने भी 173 रनों की शानदार पारी खेली। कैलिस ने अपने करियर का 34वां शतक लगाते हुए सुनील गावस्कर की बराबरी की थी।

2687
Upcoming Stories
  MI और लॉयन्‍स का मुकाबला, बजेगा CL T-20 का बि‍गुल
  मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ
  कड़ी निगरानी में खेली जाएगी चैम्पियंस लीग
  Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  पठान को टीम में वापसी का भरोसा

 
IPL Top Stories in Hindi
  • मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ
  • कड़ी निगरानी में खेली जाएगी चैम्पियंस लीग
  • पठान को टीम में वापसी का भरोसा
  • क्‍या दूर होगा सचि‍न के शतक का सूखा!
  • अकमल और बट्ट के मोबाइल डि‍टेल्‍स की होगी जांच
  • क्रि‍केट में करप्‍शन पर आईसीसी नाकाम : राशि‍द लतीफ
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Schedule and Time-Table of Champions League T-20
  • Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  • An IPL player suspected of manipulating matches: report
  • Butt, Akmal asked to hand over their mobile records
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010