HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
पश्चिम क्षेत्र की रिकॉर्ड जीत में यूसुफ बने हीरोCreated 

हैदराबाद, 6 फरवरी

उप्पल स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में शनिवार को पश्चिम क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को तीन विकेट से पराजित कर दिया। युसूफ पठान की शानदार दोहरे शतकीय पारी की बदौलत पश्चिम क्षेत्र की टीम 536 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने में सफल रही।

मैच के पांचवें और अंतिम दिन पश्चिम क्षेत्र को जीत के लिए 157 रनों की दरकार थी और उसके चार विकेट शेष थे। पश्चिम क्षेत्र ने पी. शाह के रूप में आज अपना एकमात्र विकेट गंवाया और जीत के लक्ष्य को पूरा किया।

पठान ने पहली पारी में 108 रनों की दूसरी पारी में 204 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभााई। इतने बड़े स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा कर पश्चिम क्षेत्र ने इतिहास रच दिया। इससे पहले कोई भी टीम दिलीप टॉफी के फाइनल मुकाबले में अंतिम पारी में इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही है।

मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 379 रन से आगे खेलते हुए पश्चिम क्षेत्र ने शनिवार को पी. शाह का विकेट गंवाया। वह 16 रन बनाकर आउट हुए। पांचवें दिन लंच तक का खेल खत्म होने तक पश्चिम क्षेत्र ने सात विकेट के नुकसान पर 485 रन बना लिए थे।

उल्लेखनीय है कि दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र के समक्ष जीत के लिए 536 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। दक्षिण क्षेत्र ने पहली पारी में 400 रन बनाए थे जबकि पश्चिम क्षेत्र की टीम पहली पारी में महज 251 रन ही बना सकी थी। इस आधार पर उसे 149 रनों की बढ़त मिली थी। दक्षिण क्षेत्र ने दूसरी पारी नौ विकेट के नुकसान पर 386 रनों पर घोषित कर दी थी और पश्चिम क्षेत्र के समक्ष जीत के लिए 536 रनों का लक्ष्य रखा था। दक्षिण क्षेत्र के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक ने भी दोनों पारियों में शतक लगाया।

2683
Upcoming Stories
  MI और लॉयन्‍स का मुकाबला, बजेगा CL T-20 का बि‍गुल
  मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ
  कड़ी निगरानी में खेली जाएगी चैम्पियंस लीग
  Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  पठान को टीम में वापसी का भरोसा

 
IPL Top Stories in Hindi
  • मैच फिक्सिंग विवाद : ब्रिटेन में राजनीतिक शरण ले सकते हैं आसिफ
  • कड़ी निगरानी में खेली जाएगी चैम्पियंस लीग
  • पठान को टीम में वापसी का भरोसा
  • क्‍या दूर होगा सचि‍न के शतक का सूखा!
  • अकमल और बट्ट के मोबाइल डि‍टेल्‍स की होगी जांच
  • क्रि‍केट में करप्‍शन पर आईसीसी नाकाम : राशि‍द लतीफ
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Schedule and Time-Table of Champions League T-20
  • Don't ban Pakistan from world cricket, says Ponting
  • An IPL player suspected of manipulating matches: report
  • Butt, Akmal asked to hand over their mobile records
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010