HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
पहले छह ओवरों में ही मैच गंवाया : राहुल द्रविडCreated 
बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से आखिरी वक्त तक हार की कोशिश टालने में जुटे रहे राहुल द्रविड़ ने माना कि लक्ष्य बहुत ज्यादा था,और उनकी टीम पहले छह ओवरों में ही मुकाबला हार गई थी।

राहुल द्रविड़ ने साफगोई से माना कि डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बेंगलुरु की टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए पहले छह ओवर में ही अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाई।

द्रविड़ ने कहा,गिलक्रिस्ट और गिब्स ने शुरुआती पांच ओवरों में ताबड़तोड़ रन बटोरे। जबकि, एडवर्ड्स और आरपी सिंह ने शुरुआती झटके देकर बेंगलुरु को बैकफुट पर ढकेल दिया।

द्रविड ने कहा,केपटाउन का विकेट बल्लेबाजी करने लायक था,लेकिन अगर हम डेक्कन चार्जर्स को 160 पर रोक देते तो लक्ष्य पाना आसान हो सकता था।

राहुल द्रविड ने अपने फॉर्म से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड का दौरा अच्छा रहा था,और वो खुश हैं कि फॉर्म बरकरार है।

द्रविड ने टी-20 को ऊंचे स्ट्रोक लगाने वाला फॉर्मेट करार देते हुए कहा कि इसमें बल्लेबाज की किस्मत भी अच्छी होनी चाहिए। टूर्नामेंट में अभी तक सबसे ज्यादा रन (134) बना चुके राहुल द्रविड़ ने माना कि अभी तक उनकी किस्मत अच्छी रही है।
1099
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010