HindiLok.com  
Home | Login | Register
ipl t20 breaking news, views and astrology
spacer
 
शिल्पा ने कहा, अब हार बर्दाश्त नहीं

डरबन, 21 अप्रैल।

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले सत्र की विजेता टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान शेन वार्न को अब तिहरे दबाव में खेलना होगा। राजस्थान की टीम पर चैंपियन होने का तमगा लगा है। वो आईपीएल-2 में पहला मुकाबला बुरी तरह हार गई है। और अब फ्रेंचाइजी मालिक शिल्पा शेट्टी भी चाहती हैं कि टीम सिर्फ जीत की राह पर अग्रसर हो।

राजस्थान रॉयल्स में 12 फीसदी हिस्सेदारी खरीद चुकी शिल्पा शेट्टी टीम की मुख्य चेहरा बनकर सामने आया है। बॉलीवुड हस्ती शिल्पा ने टीम की हौसलाफसाई में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी, लेकिन पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के धुरंधर जिस तरह बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स के आगे चित हुए, उसने शिल्पा शेट्टी को निराश कर दिया है।

शिल्ला शेट्टी दूसरे मुकाबले में टीम से किसी चूक की उम्मीद नहीं कर रही। सूत्रों की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने कप्तान शेन वार्न से साफ कहा है कि वो टीम में जो बदलाव करना चाहें, करें लेकिन इस बार जीतकर लौटें।

आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स जीरो से हीरो साबित हुई थी। उस वक्त भी राजस्थान दिल्ली के खिलाफ अपना पहला मुकाबला बुरी तरह हार गई थी, लेकिन फिर उसने वापसी की थी। शिल्पा शेट्टी ने वार्न से कहा है कि वो उसी राजस्थान रॉयल्स को फिर वही कहानी दोहराते हुए देखना चाहती हैं।

राजस्थान रॉयल्स का मंगलवार को मुकाबला मुंबई इंडियंस से है। मुंबई अपना पहला मुकाबला जीत चुकी है,और सचिन की अगुआई वाली इस टीम के हौसले बलुंद हैं। लेकिन, शेन वार्न भी दुनिया के महान गेंदबाजों में शुमार हैं। वो खुद को बेहतरीन कोच और कप्तान साबित कर चुके हैं। और दक्षिण अफ्रीका की विकेट जिस तरह व्यवहार कर रही हैं, उससे शेन वार्न के घातक होने के भी आसार हैं। ऐसे में,शिल्पा शेट्टी को यकीं है कि मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके धुरंधर कमाल दिखाएंगे। लेकिन,ऐसा नहीं हुआ तो ?

1072
Upcoming Stories
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  कोलंबो टेस्ट : रनों के अंबार में गुम हुआ नतीजा
  कोलंबों में बल्‍लेबाजों का बोलबाला, टेस्‍ट ड्रॉ की ओर
  तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक

 
IPL Top Stories in Hindi
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • फेसबुक पर लीक हुयीं पाक टीम की निजी बातें
  • तेंदुलकर ने पूरा किया टेस्‍ट करियर का 5वां दोहरा शतक
  • पहले ही टेस्‍ट में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बने रैना
  • तेंदुलकर का 48वां टेस्ट शतक
  • लारा के और करीब पहुंचे संगकारा
  •  
    IPL Top Stories in English
  • Time table and Schedule of Asia Cup
  • McGrath gets engaged to girlfriend Sara
  • I am not protecting Lalit Modi: Pawar
  • KCA asks Sreesanth to behave
  • Afridi exudes confidence ahead of Asia Cup
  •  
     
     
     

     

    Feedback | Advertise with us | T20 Live Score | Horoscope & Astrology | Horoscope 2010 & Astrology 2010