डरबन, 20 अप्रैल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के तहत मंगलवार को मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले को बारिश ने धो डाला। बारिश के चलते मैच शुरु ही नहीं हो पाया। इस वजह से मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों के बीच एक एक अंक बराबर बांट दिया गया।
सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए ये एक झटका माना जा रहा है क्योंकि कागजों पर मुंबई की टीम राजस्थान से बेहतर बतायी जा रही थी। फिर, पहला मुकाबला जीतने के बाद सचिन एंड कंपनी के हौसले बुलंद थे।
उधर, राजस्थान रॉयल्स शनिवार को 58 रन के मामूली योग पर ढेर हो गई थी।