केपटाउन, 19 अप्रैल।
आईपीएल के दूसरे सीजन में अपना पहला मुकाबला जीतने के बाद वीरेन्द्र सहवाग राहत महसूस कर रहे हैं। उनका मानना है कि शुरुआत अच्छी हुई है, इसका बड़ा संतोष है।
हालांकि,पंजाब किंग्स इलेवन के खिलाफ दस विकेट से जीत दर्ज करने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान ने कहा कि उनकी जीत में गेंदबाज डेनियर विटोरी की अहम भूमिका रही। उन्होंने युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज को भी रन बनाने का मौका नहीं दिया। सहवाग ने कहा कि एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पंजाब की टीम 140-150 रन बनाएगी लेकिन विटोरी ने उन्हें 100 के आसपास रुकने पर मजबूर कर दिया।
सहवाग ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स की बल्लेबाजी अच्छी है,लिहाजा ये लक्ष्य बहुत आसान था।
वीरेन्द्र सहवाग ने इस बात का भी खुलासा किया कि पिछली बार दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ दिल्ली में खेलते हुए उन्होंने पहले बल्लेबाजी की गलती की थी, जिसे वो इस बार नहीं दोहराना चाहते थे। खासकर बारिश की स्थिति में ये घातक हो सकता था।