 |
लंदन। मैच फिक्सिंग विवाद के आरोपी पाकिस्तानी टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ब्रिटेन में राजनीति शरण लेने पर विचार कर रहे हैं।
|
|
 |
जोहांसबर्ग। चैम्पियंस लीग ट्वेंटी-20 प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण ताजातरीन मैच फिक्सिंग विवाद के मद्देनजर कड़ी निगरानी में खेली जाएगी।
|
|
|
इंदौर। यूसुफ पठान जब पहली बार बड़े मंच पर आये तो अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के कारण छा गये। लेकिन, वड़ोदरा के इस धाकड़ बल्लेबाज के लिये पिछला कुछ वक्त काफी खराब चल रहा है। अपने प्रदर्शन में गिरावट के कारण यूसुफ को भारतीय टीम से बाहर होना पड़ा। लेकिन, वाबजूद इसके यूसुफ ने उम्मीद नहीं छोड़ी है और उन्हें जल्द ही भारतीय टीम में वापसी की उम्मीद है।
|
|
|
नई दिल्ली। सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का बेताज बादशाह कहा जाता है। सचिन के नाम अभी तक 92 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं। लेकिन, क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में अभी तक उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। हालांकि, सचिन इंटरनेशनल टी20 मुकाबले नहीं खेलते हैं, लेकिन आईपीएल में भी तीन सीजन बाद भी मास्टर ब्लास्टर शतक नहीं जमा पाये हैं।
|
|
|
लंदन। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस वर्ष जून में श्रीलंका में आयोजित एशिया कप के दौरान मैच फिक्सिंग की आशंका को देखते हुए पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल और ताजातरीन मैच फिक्सिंग विवाद के आरोपी सलमान बट्ट का मोबाइल फोन खंगालने का फैसला किया है।
|
|
 |
कराची। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट में भ्रष्टाचार को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।
|
|
 |
लंदन। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान सामने आई स्पॉट फिक्सिंग को लेकर सनसनीखेज खुलासा करने वाले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यासिर हमीद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधी इकाई पूछताछ कर सकती है।
|
|
 |
कार्डिफ। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सहायक प्रबंधक शफकत राणा ने कहा है कि मैच फिक्सिंग मामले में दोषी पाए जाने की सूरत में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर की सजा सिर्फ इसलिए कम नहीं होनी चाहिए क्योंकि उनकी उम्र 18 वर्ष है।
|
|
 |
न्यू यॉर्क। स्पॉट फिक्सिंग की जांच के लिए आईसीसी ने स्वतंत्र आयुक्त नियुक्त करने का फैसला किया है। आईसीसी ने यह भी साफ कर दिया है कि वह इस आयुक्त की सिफारिश पर ही कोई कार्रवाई करेगी।
|
|
 |
लंदन। मैच फिक्सिंग के काले सच में एक और नयी कहानी सामने आयी है। पाकिस्तानी टीम को स्पॉट फिक्सिंग के लिये पैसे देने के आरोपी मजहर माजिद ने एक और नया खुलासा किया है। मजहर ने माना कि तेज रफ्तार कारें चलाना और खूबसूरत औरतें उसकी कमजोरी हैं।
|
|